Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मुंगेर में टला बड़ा नाव हादसा, नदी में चट्टान से टकरायी नाव

दरअसल, सीताचार दियारा से सब्जी लाद कर मुंगेर के कष्टहरणी घाट पर एक नाव आ रही थी। इस नाव पर बच्चे सहित सात-आठ लोग सवार थे। अचानक घाट के करीब गंगा में निकले चट्टान से नाव टकरा गयी और नाव डूबने लगी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

04 Jan 2024

मुंगेर में टला बड़ा नाव हादसा, नदी में चट्टान से टकरायी नाव

पटना। बिहार के मुंगेर जिले में गुरुवार सुबह नाव हादसा होते-होते बचा। घटना गंगा नदी के कष्टहरणी घाट में हुई। हादसे में 7-8 लोग बाल-बाल बच गए हैं।

दरअसल, सीताचार दियारा से सब्जी लाद कर मुंगेर के कष्टहरणी घाट पर एक नाव आ रही थी। इस नाव पर बच्चे सहित सात-आठ लोग सवार थे। अचानक घाट के करीब गंगा में निकले चट्टान से नाव टकरा गयी और नाव डूबने लगी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। नाव में सवार लोगों की चीख-पुकार सुन कर घाट पर मौजूद स्थानीय गोताखोर सुप्रशांत और सौरभ ने गंगा में मछली मार रहे नाविकों की मदद से डूब रहे सभी लोगों को अपनी नाव पर लाकर उन्हें सकुशल घाट तक पहुंचाया। घटना की वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे वह नाव गंगा में निकले चट्टान से टकरा कर पलटने लगी और पानी घुस जाने के कारण नाव डूबने लगी।

गोताखोर सुप्रशांत ने बताया कि वे और सौरभ कष्टहरणी घाट पर मौजूद थे तभी एक नाव जिस पर महिला बच्चे और अन्य लोग जो करीब 7 से 8 की संख्या में थे, वे सीताचरन दियारा से सब्जियों से भरी टोकरी नाव पर लाद कर मुंगेर आ रहे थे। अत्यधिक कुहासा होने के कारण नाविक को साफ-साफ देखने में काफी परेशानी हो रही थी और जैसे ही वह घाट पहुंचने को था कि घाट से थोड़ी दूरी पर गंगा में निकले चट्टान से नाव टकरा कर अनियंत्रित होकर पलटने लगी। चिल्लाने की आवाज सुन वे लोग और स्थानीय मछुआरे एक दूसरी नाव से जल्दी वहां पहुंचे सभी लोगों को रेस्क्यू कर नाव पर लाया गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News